फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती गर्मी पर लगेगा ब्रेक: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, जानें अपने जिलों का हाल

Tue, 05 May 2026 10:19 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है, लेकिन राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है, लेकिन राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश में तेज हवाओं, बादलों की गरज और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि विभिन्न मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ, दो चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका की स्थिति के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। इसके प्रभाव से 5 और 6 मई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर तेज आंधी (30-40 किमी प्रति घंटा) और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में अल्पकालिक यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दर्ज किया गया, लेकिन कुछ इलाकों में मौसम ने अचानक रूप बदला। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं। आंकड़ों के अनुसार गादीरास में 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि जगरगुंडा, दरभा, लोहांडीगुड़ा और नारायणपुर में लगभग 1 सेमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें