पीएम को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाकर मंच पर स्वागत करते सीएम भूपेश।
- फोटो : संवाद
सीएम बघेल ने कहा- प्रधानमंत्री का आना खुशी की बात
दरअसल, साइंस कॉलेज मैदान में सरकारी और राजनीतिक दोनों कार्यक्रम था। योजनाओं के लोकार्पण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी मंच पर थे। कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को मंच पर सम्मानित किया। कहा कि, प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ आना खुशी की बात है। माता कौशल्या की धरती और भगवान राम की ननिहाल में उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री जी से अनेक मंच पर मिलते रहे हैं और छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में मांग करते रहे हैं। हमें खुशी है कि हम जितना मांगते हैं, उससे ज्यादा ही मिलता है।
छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार स्मृति चिन्ह और मिलेट्स की टोकरी भेंट पीएम को भेंट की गई।
- फोटो : संवाद
आपको सच पता है, लेकिन आप झूठ बोल गए
उसी साइंस कॉलेज मैदान में दूसरे मंच से प्रधानमंत्री की जनसभा हुई। उसे खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम पर निशाना साधा। कहा कि, प्रदेश भाजपा के नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है। आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए। सीएम ने कहा, यह किसानों के नाम पर सबसे बड़ा झूठ है कि राज्य के धान उपार्जन का 80 प्रतिशत केंद्र ले लेता है। अगर आपकी सरकार की भूमिका राज्यों के धान खरीदी में इतनी ही है तो वाराणसी में किसान 1000-1200 रुपये क्विंटल में धान क्यों बेचने पर मजबूर है।
रायपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगुवाई करते सीएम भूपेश बघेल।
- फोटो : संवाद
छत्तीसगढ़ के किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी, आपको छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने ग़लत जानकारी दी और आप भाषण पढ़कर चले गए। छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा जानता है कि हमने गंगाजल की कसम 10 दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफ़ी के लिए खाई थी और दो घंटों के भीतर कर्ज माफ़ी हो गई थी। लेकिन भाजपा की सुई अटक गई है। भाजपा का '2100 रुपये क्विंटल' और 'बोनस' का कभी पूरा न हुआ वादा किसानों को ठीक तरह से याद है। वो ये भी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार उनके लिए क्या कुछ कर रही है। अब छत्तीसगढ़ के किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता। आप भी नहीं।