रायपुर पुलिस ने एक महिला सहित दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं और ओडिशा से गांजा लाकर गुजरात के अहमदाबाद तक सप्लाई करने की फिराक में थे।
रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं और ओडिशा से गांजा लाकर गुजरात के अहमदाबाद तक सप्लाई करने की फिराक में थे।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र में राजपूताना होटल के सामने एक महिला और पुरुष संदिग्ध स्थिति में बैग के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से 5.260 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.63 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कैलाश कुशवाहा (40) और पूजा पटेल (30) निवासी भोपाल के रूप में बताई।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों उड़ीसा से गांजा लाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक के आधार पर अन्य तस्करों की तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष टीम लगातार निगरानी कर रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।