फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: कुरियर के जरिये ड्रग्स की तस्करी, कार में मिली कोकीन, क्राइम ब्रांच ने युवक को किया गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2026 05:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कुरियर के जरिए कोकीन मंगाकर उसकी सप्लाई करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कुरियर के जरिए कोकीन मंगाकर उसकी सप्लाई करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की पहचान कृष्ण गोपाल अग्रवाल (28) निवासी गीतांजली नगर, शंकर नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और देवेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के वाहन से एक कुरियर पैकेट बरामद हुआ। जांच करने पर पता चला कि पैकेट में बीपी मशीन के भीतर कोकीन छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.55 ग्राम कोकीन, जिसकी कीमत करीब 2.27 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त की है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल चारपहिया वाहन और एक आईफोन भी जब्त किया गया है। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 20 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अन्य राज्यों से कुरियर के माध्यम से कोकीन मंगवाता था। इस मामले में कुरियर फर्म की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की बात कही गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें