रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मिलन चौक संजय नगर इलाके में चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा था।
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मिलन चौक संजय नगर इलाके में चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को 7 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मिलन चौक संजय नगर के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर लोगों को डरा रहा है। सूचना के आधार पर टिकरापारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभय उर्फ पार्टनर साहू (19 वर्ष) निवासी संजय नगर टिकरापारा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का गुप्तीनुमा चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 396/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।