फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद संतोष पांडेय बोले: राष्ट्रहित में कांग्रेस की गंभीरता शून्य, पारित सभी विधेयक राष्ट्र निर्माण में कारगर

Sat, 23 Aug 2025 05:21 PM IST
रायपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG News: भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने आज एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में संसद के भीतर हुई चर्चा हमेशा महत्वपूर्ण होती है। 
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG News: भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने आज एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में संसद के भीतर हुई चर्चा हमेशा महत्वपूर्ण होती है लेकिन कांग्रेस हमेशा अपने स्वार्थ सिध्दी के लिए ही सदन में चर्चा पर शामिल नहीं होती है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। हम जब प्रतिपक्ष में थे सार्थक चर्चाओं से सदन की गरिमा को और मजबूत बनाकर राष्ट्र हित में अपनी महत्ती भूमिका निभाते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदन में हो रहे गंभीर चर्चाओं में हिस्सा लेने के बजाय अपने कथित प्रयासों से देश को भ्रमित करने का काम करती है जिसे देश की जनता भलिभांति समझती है।
विज्ञापन


सांसद पांडेय ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चला। इस दौरान कुल 21 बैठकें हुईं। सत्र में 14 विधेयक लोकसभा में पेश किए गए, एक विधेयक वापस लिया गया और 12 विधेयक लोकसभा पारित हुए। इस दौरान विपक्ष ने सदन चलने नहीं दिया। बार-बार के व्यवधानों के चलते सदन का सत्र प्रभावित रहा। जिसमें 130 घंटे के कुल समय में से केवल 37 घंटे ही कार्यवाही हो पाई। सांसद पांडेय ने कहा कि लोकसभा में मानसूत्र के दौरान कई अहम विधेयक पारित किए गए, जिनमें आयकर (संशोधन) विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल संचालन विधेयक 2025, ऑनलाइन गेमिंग (प्रोत्साहन और विनियमन) विधेयक 2025, सहित कुल 12 विधेयक को संयुक्त समिति को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि यह सभी विधेयक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण फैसले होंगे।

सांसद पांडेय ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष यात्रा कर भारत का प्रतिनिधित्व किया जिस पर भी सदन में गरिमापूर्ण चर्चा हुई। यह पल हम सभी के लिए गौरवमयी रहा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणीग्रही, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें