फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Fire: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां; उठ रहीं लपटें

Thu, 30 Apr 2026 01:07 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur Fire: रायपुर के आमा सिवनी सड्डू इलाके स्थित कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस और दमकल टीम राहत कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन
प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Fire: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमा सिवनी सड्डू इलाके में गुरुवार सुबह कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में फैक्ट्री का पूरा गोदाम आ गया। पास स्थित एक स्टेशनरी गोदाम भी आग से प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन




आग लगने से मौके पर हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए भिलाई और आसपास के जिलों से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। 
विज्ञापन


कुछ निजी संयंत्रों के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग बुझाने में मदद कर रही हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की एक संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद है। यह टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के प्रयास
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा प्लास्टिक गोदाम जलने लगा। आग लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे इसे काबू करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग से हुए कुल नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें