फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे के भीतर 12 बदमाश को किया गिरफ्तार, चाकू-तलवार जब्त

Wed, 18 Mar 2026 03:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग तीन घटनाओं में शामिल 12 आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग तीन घटनाओं में शामिल 12 आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चाकू, तलवार समेत धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पहली घटना 16 मार्च को मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई, जहां पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दो लोग घायल हुए। मामले में रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, अभय रक्सेल और लोकेश रक्सेल को गिरफ्तार किया गया है।

दूसरी घटना मरही माता मंदिर के पास सामने आई, जहां कुछ लोगों ने समूह बनाकर गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी की। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और कई लोग घायल हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमिर अहमद, मोहम्मद अनस खान, मोहम्मद मुशीर खान, अब्दुल समीर, मोहम्मद फाजिल और शेख सिकंदर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


तीसरी घटना डेंटल कॉलेज चौक के पास हुई, जहां कुछ युवक खुलेआम तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और लोकेश रक्सेल, मयंक सोनी और पिंटू ठाकुर को पकड़ लिया। उनके पास से भी धारदार हथियार जब्त किए गए हैं।

तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानतीय संगीन धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि शहर में किसी भी तरह की गुंडागर्दी, चाकूबाजी, पत्थरबाजी या हथियारों के प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें