राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर उस समय हुआ जब माजदा वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें: बीजापुर में शिक्षा की नई सुबह: नक्सल इलाकों में 50 स्कूल फिर से खुले, 8000 बच्चे जुड़े; ग्रामीणों का रहा सहयोग
खरोरा सड़क हादसे में 13 लोगों के निधन पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। इस भीषण सड़क हादसे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी सड़क हादसा किसी न किसी कानून के उल्लंघन से होता है। इसकी जांच कराई जायेगी।
विधायक और कलेक्टर और एसपी ने की घायलों से मुलाकात
घटना की सूचना के बाद धरसींवा बीजेपी विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, कलेक्टर गौरव सिंह एसपी लाल उमेद सिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि अभी देर रात खरोरा इलाके में हादसे बड़ी संख्या में ग्रामीणों के मृत्यु की सूचना मिली है।अन्य घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि ये लोग शादी के बाद होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।
रायपुर ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि विधानसभा थाना अंतर्गत ग्राम चटोद के रहने वाले पुनीत राम साहू की बेटी खरोरा थाना अंतर्गत बानागांव गई हुई है। रविवार को छुट्टी का कार्यक्रम था और सभी लोग माजदा गाड़ी में सवार होकर बानागांव गए थे। वापसी में यह घटना घटी है। विधानसभा थाना अंतर्गत सारागांव के पास एक ट्रेलर गाड़ी जिसमें काफी मात्रा में लोहे का सामान भरा हुआ था। ट्रेलर गाड़ी रायपुर से बलौदा बाजार की ओर जा रही थी। इस घटना में कुल मिलाकर अब तक 13 लोगों के मौत की खबर है। देर रात सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया। मामले में ट्रेलर को पुलिस ने जब्त करने के साथ ही ट्रेलर के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
धरसीवाँ विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि खरोरा इलाके में भीषण सड़क कुछ ग्रामीण हमारे विधानसभा के रहने वाले हैं। पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही घायलों को देखने अस्पताल आए हुए हैं। सभी के स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गभीर हादसा हुआ है। हमारी सरकार सभी के साथ खड़ी है।
आरंग विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब ने कहा कि खरोरा में भीषण हादसे में सभी घायलों के जल्द से जल्द उपचार हो सके, इसलिए शासन और प्रशासन के प्रतिनिधि पहुँच गए हैं। इस दुख की घड़ी में हम सभी के साथ खड़े हैं।