फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजारी भत्ता वालों को मिलेगा कर्ज: रायपुर में 16 जून को लोन मेला, स्वरोजगार के लिए ऋण देगी सरकार

Wed, 14 Jun 2023 04:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग के स्वरोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी और आवेदन पत्र के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
लोन मेला। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता लेने वाले युवाओं को अब सरकार कर्ज भी देने जा रही है। यह उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए मिलेगा। इसके लिए रायपुर में 16 जून को लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग के स्वरोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी और आवेदन पत्र के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


रायपुर स्थित शासकीय आईटीआई सड्डू में सुबह 11 बजे से मेले का आयोजन शुरू होगा। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राज्य के न्यूनतम 12वीं पास और रोजगार कार्यालय में दो साल पहले से पंजीकृत युवाओं को  बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस समय जिले के 4800 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। इसमें 12वीं कक्षा पास के साथ ही आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक स्तर के युवा योजना का लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें