फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham : गृह मंत्री शाह का दौरा रद्द, एमपी के सीएम मोहन यादव और सीजी के सीएम साय आज पहुंचेंगे कवर्धा

Sat, 06 Apr 2024 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

इस जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले थे। उनके आयोजन को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी थी लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया है। 
विज्ञापन
जनसभा की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में भाजपा द्वारा जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले थे। उनके आयोजन को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी थी लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया है। 

विज्ञापन


अब उनकी जगह पर एमपी के सीएम मोहन यादव व सीजी के सीएम विष्णु देव साय समेत अन्य नेता राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार करेंगे। 

शुक्रवार को आयोजन की तैयारी को लेकर भाजपा नेता लगे हुए थे। कबीरधाम जिला राजनांदगांव लोकसभा सीट अंतर्गत आता है। इस जिले में कवर्धा व पंडरिया विधानसभा हैं। इन दोनों सीट पर भाजपा के विधायक है। ऐसे में दोनों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को लीड वोट दिलाने में पार्टी के नेता लगे हुए है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी पूरी तैयारी में लगी है। इस बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी मैदान में है। उनके द्वारा भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पार्टी के नेताओ की माने तो कबीरधाम जिले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें