फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद रायपुर में IPL का धमाका: विराट-रोहित के बीच मुकाबला, दिखेगा सेलिब्रिटी तड़का,1500 जवान रहेंगे तैनात

Fri, 08 May 2026 03:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट का जुनून चरम पर पहुंचने वाला है। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (एआई) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट का जुनून चरम पर पहुंचने वाला है। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले होने जा रहे हैं। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन


स्टेडियम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके साथ ही बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई चर्चित हस्तियों के भी रायपुर पहुंचने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक अनुष्का शर्मा, रितिका सजदेह और अंबानी परिवार के सदस्य भी मैच देखने पहुंच सकते हैं।

सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट मोड पर पुलिस
आईपीएल मैचों को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए व्यापक प्लान तैयार किया है। पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग वरिष्ठ IPS अधिकारियों की निगरानी में होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 8 IPS अधिकारी, 20 राजपत्रित अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहेंगे। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अलग से अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


पांच अलग-अलग रूट से पहुंचेगा ट्रैफिक
स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों के लिए प्रशासन ने अलग-अलग रूट तय किए हैं ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, धमतरी, महासमुंद और जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग मार्ग और पार्किंग स्पॉट निर्धारित किए गए हैं।

स्टेडियम में प्रवेश के लिए 12 गेट बनाए गए हैं, जबकि वीआईपी मूवमेंट के लिए अलग रूट आरक्षित रहेगा। पार्किंग व्यवस्था साई अस्पताल, सेंध तालाब, परसदा और कोसा पार्किंग क्षेत्र में की गई है।

क्रिकेट फैंस में दिख रहा जबरदस्त क्रेज
नवा रायपुर में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर होटल, कैफे और बाजारों में भी उत्साह का माहौल है। शहर में बाहर से आने वाले क्रिकेट फैंस की संख्या बढ़ने लगी है। मैच से पहले ही टिकटों की मांग तेजी से बढ़ गई है और स्टेडियम के आसपास तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें