फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे EVM पर पूरा भरोसा है': पार्टी का नजरिया अलग, कार्ति चिदंबरम बोले- कुछ राज्यों में हम चुनाव भी जीते

Sun, 26 Feb 2023 11:52 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कार्ति ने कहा कि मेरी पार्टी का अलग दृष्टिकोण है। मेरा व्यक्तिगत विचार है और जैसा कि मैंने लगातार कहा है कि मैं ईवीएम पर भरोसा करता हूं। हमने उन चुनावों में भी जीत हासिल की जहां EVM के जरिए वोट डाले गए थे
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने पार्टी लाइन से हटकर बोले कि मुझे EVM पर पूरा भरोसा है। रायपुर में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति ने ये बातें कही।

विज्ञापन

 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मेरी निजी राय में ईवीएम एक मजबूत मशीन है। यह एक स्टैंडअलोन मशीन है। यह एक नेटवर्क पर काम नहीं करती है। मैं पूरी तरह से प्रभावकारिता में विश्वास करता हूं और ईवीएम में मेरा भरोसा पूरा है।

 

कार्ति ने कहा कि जहां तक ईवीएम के माध्यम से मतदान का संबंध है, मुझे पता है कि मेरी पार्टी का अलग दृष्टिकोण है। मेरा व्यक्तिगत विचार है और जैसा कि मैंने लगातार कहा है कि मैं ईवीएम पर भरोसा करता हूं। हमने उन चुनावों में भी जीत हासिल की जहां EVM के जरिए वोट डाले गए थे।

कांग्रेस पार्टी ने रायपुर में अधिवेशन के दौरान चुनाव, इलेक्टोरल बॉन्ड, ईवीएम और जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने समेत 58 सूत्रीय राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया। पार्टी ने राजनीतिक मामले के प्रस्ताव में कहा कि EVM के मुद्दे को निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ व्यापक सहमति बनाएगी और अगर आयोग ने इस विषय पर जवाब नहीं दिया, तो वह अदालत का रुख करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें