फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur:'हर घर पहुंचाना है राम नाम, बंद करना है हाय, टाटा, बाय', महाशिवरात्रि से हिंदु स्वाभिमान जागरण पदयात्रा

Tue, 14 Feb 2023 10:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

संयोजक चंद्र शेखर वर्मा का कहना है कि सभी समाज के संतों से आग्रह करेंगे कि यह यात्रा सफल बनाएं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि हिंदू भाव में जागरूकता आए। जागरुकता नहीं है इसलिए गौतस्करी जैसी घटनाएं होती है। भारत हिंदुओं का देश है। इसीलिए इसे हिंदुस्तान कहते है।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि से हिंदु स्वाभिमान जागरण पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में हिंदू स्वाभिमान जागरण और सामाजिक समरसता निमित्त संतों की यात्रा की जाएगी। यह यात्रा 18 फरवरी को छत्तीसगढ़ में 4 जगहों से शुरु की जाएगी और वहीं इसका समापन 19 मार्च को किया जाएगा। इसको लेकर रायपुर विश्व हिंदू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

संयोजक चंद्र शेखर वर्मा का कहना है कि सभी को जागरूक करने के लिए हिंदू स्वाभिमान पदयात्रा की जा रही है। पदयात्रा प्रतिदिन 20-25 किलोमीटर चलेगी। महाशिवरात्रि के दिन पदयात्रा शुरुआत होगी। 18 मार्च को रायपुर में यह यात्रा हर बस्ती हर वार्ड में जाएगी और विशेष आग्रह करेगी। इसके साथ ही 19 मार्च को बड़ी धर्मसभा के साथ इसका समापन किया जाएगा। 

 


संयोजक चंद्र शेखर वर्मा का कहना है कि सभी समाज के संतों से आग्रह करेंगे कि यह यात्रा सफल बनाएं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि हिंदू भाव में जागरूकता आए। जागरुकता नहीं है इसलिए गौतस्करी जैसी घटनाएं होती है। भारत हिंदुओं का देश है। इसीलिए इसे हिंदुस्तान कहते है। लेकिन यह अभी हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में राम के नाम को पहुंचाना है। हाय, टाटा, बाय-बाय को बंद करना है। धर्मांतरण को बंद करना है। 

 

सभी को संत मंडली के द्वारा निमंत्रण दिया जाएगा। कांग्रेस, बीजेपी, शिवसेना या कोई भी पार्टी हो सभी के जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण दिया जाएगा। क्योंकि सब पहले हिंदु है फिर राजनीतिक है। सबसे आखिर में रायपुर में एक बड़ी धर्मसभा का आयोजन भी किया जाएगा। धर्मसभा में संकल्प लिया जाएगा। पदयात्रा के दौरान जहां रात्रि विश्राम में सत्संग या धर्मसभा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें