फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: रायपुर सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर भूपेश बघेल तक ने जताया शोक, जानें क्या कहा

Mon, 12 May 2025 09:36 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में दो दिन में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्व सीएम ने लिखा कि पिछले दो दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बीती रात को रायपुर में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू और भूपेश बघेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दो दिन में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला रायपुर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर देश की राष्ट्रपति से लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम, पूर्व सीएम तक ने शोक जताया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। रायपुर जिले में रायपुर-बलोदाबाजार मार्ग पर सारागांव के पास रविवार देर रात एक ट्रेलर और मालवाहक ट्रक के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें सभी महिलाएं और बच्चे थे। 14 लोग घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि पिछले दो दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बीती रात को रायपुर में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। आगे कहा कि मैं उनके प्रति शोक व्यक्त करता हूं। सरकार इसको गंभीरता से ले और आगे ऐसी  दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए उपाय किए जाएं। रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआष बच्चों के जन्मोत्सव से लौट रहे 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री  ने कि पिछले दो दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में 23 लोगों की मृत्यु हुई है। 
 
जानकारी के लिए रायपुर में हुए हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर उस समय हुआ। जब माजदा वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें: Raipur : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत; 12 घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें