राजधानी रायपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है। शाम होते ही गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल रही है। साथ ही बारिश भी हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी 50-60 किमी की रफ्तार से और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना है।