छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किसानों को खाद उपलब्ध नहीं होने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, जबकि खेती का सीजन नजदीक है।

विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि एक तो खाद है ही नहीं, और दूसरी बात वे दाम बढ़ाने की बात कर रहे हैं। किसानों को अप्रैल तक खाद मिल जाती थी, लेकिन अभी उन्हें कोई खाद नहीं मिली है, जबकि मई आ गया है। गांव की महिलाओं ने वर्मीकम्पोस्ट बनाना सीख लिया है। इसलिए मैं किसानों से अपील करता हूं कि वे सरकार से खाद मिलने का इंतजार करने के बजाय इसे घर पर ही बनाएं।
उन्होंने बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों को नियमों और बचत का संदेश देती है, लेकिन खुद उसी का पालन नहीं करती। विदेश दौरों और सरकारी खर्चों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है, जबकि सरकार जवाबदेही से बच रही है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल ने राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' अभियान को भी आड़े हाथों लिया। उनका कहना था कि कार्यक्रमों में आम लोगों की भागीदारी नजर नहीं आ रही और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण से बाहर दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों के बीच भी असंतोष का माहौल है।