फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: ट्रिपलआईटी- नया रायपुर में 21वीं 'युवा वैज्ञानिक कांग्रेस' का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

Tue, 17 Mar 2026 07:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नया रायपुर में 21वीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस (CYSC–2026) का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नया रायपुर में 21वीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस (CYSC–2026) का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। यह दो दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और IIIT नया रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य के विकास में विज्ञान, नवाचार और शोध की अहम भूमिका है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब समय आ गया है जब विज्ञान के अध्ययन और रिसर्च पेपर क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराए जाएं, ताकि ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोग भी विज्ञान से जुड़ सकें और ज्ञान अर्जित कर सकें।

उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि अंग्रेजी भाषा के कारण उन्हें विज्ञान समझने में कठिनाई होती थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसे सीखा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक विषयों को समझने के लिए प्रायोगिक और वैचारिक दोनों तरीकों का समन्वय जरूरी है। भारत के प्राचीन वैज्ञानिकों और मनीषियों के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन


सम्मेलन में राज्यभर से आए युवा वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत 194 शोध-पत्रों का मूल्यांकन करने के लिए देशभर से 45 विशेषज्ञ पहुंचे हैं। इन शोध-पत्रों को 20 विभिन्न विषयों में प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक पी. कवीश्वर, पूर्व कुलपति एस. के. पांडेय तथा IIIT नया रायपुर के कुलपति एवं निदेशक ओम प्रकाश व्यास सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सम्मेलन के समापन समारोह में 18 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे, जहां वे चयनित युवा वैज्ञानिकों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर इटली की कंपनी स्मार्ट मी के सीईओ डॉ. एंजेलो ज़ाइया भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें