फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: डिप्टी सीएम अरुण साव का पूर्व सीएम पर हमला, बोले- भूपेश बघेल कभी नहीं चाहते थे की खत्म हो नक्सलवाद

Sun, 05 Apr 2026 03:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद और सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बस्तर से सुरक्षाबलों की वापसी पर उठे सवालों के बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद और सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बस्तर से सुरक्षाबलों की वापसी पर उठे सवालों के बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि भूपेश बघेल कभी नहीं चाहते थे कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हो। इन्हें प्रदेश के विकास और खुशहाली से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तो सुरक्षा जवान भी लौटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भूपेश ने अपनी सरकार में पुलिस और जवानों के हाथ बांध दिए थे। सुरक्षाबलों को पूरी स्वतंत्रता नहीं दी गई। जब इनकी सरकार बनी तो नक्सलियों ने खुशी मनाई थी। आज भी इनकी मंशा बार-बार स्पष्ट हो रही है।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों की वापसी को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा। जब हालात पूरी तरह नियंत्रण में होंगे, तब ही जवानों की वापसी पर विचार किया जाएगा। वहीं नक्सल प्रभावित लोगों के पुनर्वास को लेकर सरकार की योजना पर भी उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए बेहतर पुनर्वास नीति तैयार की है, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़ सकें। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें