फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में दिनदहाड़े वारदात: बदमाशों ने ज्वेलरी मैनेजर पर किया हमला, करोड़ों के गहने लूटकर फरार बदमाश

Wed, 06 May 2026 01:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के खरोरा क्षेत्र में लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान के मैनेजर पर हमला कर भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (एआई) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के खरोरा क्षेत्र में लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान के मैनेजर पर हमला कर भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स का मैनेजर विनीत सोनी तिल्दाडीह स्थित दुकान से दूसरी शाखा के लिए जेवरात लेकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे 2 से 3 बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और तलवार से हमला कर दिया। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब 1 करोड़ रुपये के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। खरोरा थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी सक्रिय हो गई है। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें