फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ की डील से पहले शिकंजा: पखांजूर से लाये रायपुर में जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्कर दबोचे गए

Wed, 22 Apr 2026 05:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने राजधानी रायपुर में जिंदा पैंगोलिन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस दुर्लभ जीव की 50 करोड़ रुपये में सौदेबाजी करने रायपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने राजधानी रायपुर में जिंदा पैंगोलिन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस दुर्लभ जीव की 50 करोड़ रुपये में सौदेबाजी करने रायपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिवारी के अनुसार विभाग को पहले से पैंगोलिन तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर भाटागांव इलाके में निगरानी शुरू की गई। टीम ने ग्राहक बनकर तस्करों से संपर्क किया और सौदे के दौरान ही उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पैंगोलिन को पखांजूर क्षेत्र से रायपुर लाए थे और करोड़ों की डील फाइनल करने की तैयारी में थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खोखन हालदार और गोपाल बोपचे के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वन विभाग अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटा है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के पीछे बड़ा अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट सक्रिय हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी अहम जानकारी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें