छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार धीमी होती जा रही है। पिछले कई दिनों में कोरोना मरीज में भारी गिरावट दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 18 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, 634 लोगों की सैंपल जांच हुई है। इस दौरान औसत दर्जे की दर 2.84 प्रतिशत रही। सबसे ज्यादा 9 नए मामले बलौदाबजार से सामने आए हैं।