फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur : कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को जनता का मिल रहा है भारी समर्थन

Tue, 31 Jan 2023 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

26 जनवरी को शुरू हुआ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का सोमवार को पांचवां दिन पूरा हुआ। कांग्रेस ब्लॉक संगठनों ने बूथ स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम चलाए और घर-घर जाकर मोदी सरकार की नाकामी और भूपेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस दौरान आम जनता कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर भाजपा सांसदों की नाकामी और निष्क्रियता पर अपना आक्रोश जताया। 

विज्ञापन


26 जनवरी को शुरू हुआ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 2 महीने तक चलेगा। हाथ जोड़ो अभियान में हर वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। दिव्यांगजन भी इस अभियान में ट्राइसिकल के माध्यम से चल रहे हैं। रायपुर शहर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, रायपुर ग्रामीण, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा,, भिलाई, बिलासपुर शहर, कोण्डगांव, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया सहित सभी ब्लाकों में हाथ से हाथ से जोड़ो यात्रा हुई।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से आम जनता को ताकत मिल रही है। आम जनता मोदी सरकार की मनमानी, वादाखिलाफी और भाजपा के 9 सांसदों की निष्क्रियता पर आक्रोश जता रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें