फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Adhiveshan: जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला की प्रेसवर्ता, बोले- पार्टी संविधान में संशोधन लाएगा न्याय

Sat, 25 Feb 2023 06:39 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता कर पार्टी संविधान में हुए संशोधन पर अपनी बात रखी। कहा कि पेपर मेंबरशीप अब नही होगी यह पूरी तरह से डिजिटल होगी।
विज्ञापन
जयराम रमेश और रणदीप सिंह ने की प्रेसवर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस पार्टी का महाअधिवेशन चल रहा है। दूसरे दिन के अधिवेशन के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इससे पहले आखरी बार 17 नवम्बर 2007 को पार्टी संविधान में संशोधन हुआ था। 2010 में इसे मंजूरी मिली थी। इस बार कुल 85 संशोधन इस संविधान में लाए गए है। सामाजिक न्याय और बदलाव के साथ 50 प्रतिशत आरक्षण एसटी, एससी दलित अल्पसंख्यकों को देने का प्रावधान होगा। महिलाओं को भी इससे लाभ मिलेगा। 

डिजिटल मेंबरशिप को बढ़ावा

जयराम रमेश ने कहा कि पेपर मेंबरशीप अब नही होगी यह पूरी तरह से डिजिटल होगी। बूथ से लेकर प्रदेश तक सभी पीसीसी के तहत होंगे। थर्ड जेंडर के साथ-साथ अब फार्म में माता और पत्नी का नाम भी दर्ज होगा। अब हर वो व्यक्ति पीसीसी का डेलीगेट्स होगा जो संगठन के तहत कार्य कर रहा हो। 

विज्ञापन


रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की संख्या पहले तक 23 लोगो की थी, अब 35 कर दिया गया है। इनमे 50 फीसदी आरक्षित वर्ग के होंगे और 50 फीसदी का चुनाव कर चयन होगा। सदस्यता शुल्क बढ़ा कर 10 रुपये किया गया। एक व्यक्ति, एक परिवार एक पद पर पार्टी कार्य करेगी। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बहुत सी बाते जो पार्टी की नीति और संविधान का हिस्सा हैं, पॉलिसी के अंदर लाकर इस विषय पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें