पद्मश्री सम्मान प्राप्त समाजसेवी फुलबासन यादव से जुड़ी घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने बुधवार सुबह दूरभाष के जरिए फुलबासन यादव से बात कर उनका हालचाल जाना और पूरी घटना की जानकारी ली।
राजधानी रायपुर में पद्मश्री सम्मान प्राप्त समाजसेवी फुलबासन यादव से जुड़ी घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने बुधवार सुबह दूरभाष के जरिए फुलबासन यादव से बात कर उनका हालचाल जाना और पूरी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले की हर पहलू से जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस प्रकरण में कोई ढिलाई न बरती जाए।
इस बीच फुलबासन यादव ने घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरा सहयोग मिला है।
विज्ञापन
अपहरण की घटना के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पद्मश्री सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेविका फूलबासन बाई यादव से मुलाकात की। वे बुधवार को राजनांदगांव जिले के ग्राम चवेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनकी सुरक्षा व्यवस्था और हालिया घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। मीडिया से बातचीत में देवेंद्र यादव ने कहा कि फूलबासन बहन के साथ हुई घटना जांच का विषय हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस प्रशासन और शासन को इसकी गहराई से जांच करनी चाहिए। सामने दिख रहे चेहरों के पीछे कई अन्य चेहरे छिपे हो सकते हैं। फूलबासन यादव से बात करने के बाद यह बात स्पष्ट रूप से समझ में आ रही है।
विधायक ने फूलबासन बाई की सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यह महिला दूर-दराज के वनांचल क्षेत्रों में भी बिना थके काम करती रही है, गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य, छोटे बच्चों की देखभाल और उनके उत्थान के लिए उन्होंने 25-25 किलोमीटर पैदल चलकर सेवा की हैं। हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सराहनीय हैं। ऐसी समर्पित महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी हैं। सरकार को उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।