फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कांग्रेस ने किया नेशनल एलायंस कमेटी का गठन; पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 19 Dec 2023 06:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

National Alliance Committee; bhupesh baghel: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में पार्टी ने नेशनल एलायंस कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

National Alliance Committee; bhupesh baghel: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में पार्टी ने नेशनल एलायंस कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शामिल किया गया है। इसके अलावा कमेटी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश का नाम शामिल है। कुल पांच नेताओं को कमेटी में जगह दी गई है। कांग्रेस के लिए ये पांचों सदस्य एलायंस को लेकर समंवय बनाने का काम करेंगे। पांचों नेताओं को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एलायंस का गठन किया है।

विज्ञापन


नेशनल एलायंस कमेटी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस के लिए समन्वय बनाने का कार्य करेगी। क्षेत्रीय दल सहित अन्य राजनीतिक दलों को इस गठबंधन में शामिल कराना और उनके बीच समन्वय स्थापित हो सके, इसके लिए ये कमेटी जोर देगी। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इसमें 9 बीजेपी और 2 कांग्रेस के पास हैं। विधानसभा चुनावों के परिणाम से कांग्रेस सबक लेकर यह चाहती है कि वह समय रहते वह कार्य कर सके और ज्यादा से ज्यादा सीट जीत सके। 
विज्ञापन


नेशनल एलायंस कमेटी की सूची- 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें