फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश ढेर, घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर कई भागे

Fri, 06 Mar 2026 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

यह मुठभेड़ बुधवार रात गीदम थाना क्षेत्र के जंगलों और पहाड़ियों में हुई। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय के अनुसार, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर थी। 
विज्ञापन
सरेंडर करने के लिये आते नक्सली, file - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया। यह मुठभेड़ बुधवार रात गीदम थाना क्षेत्र के जंगलों और पहाड़ियों में हुई। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय के अनुसार, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर थी। 

विज्ञापन


पुलिस को 3 मार्च को सूचना मिली थी कि गीदम क्षेत्र में गुमालनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा गांवों के बीच जंगलों में नक्सलियों ने हथियार और अन्य सामग्री छिपा रखी है। इसी सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार, जब सुरक्षाबल जंगलों को घेरकर तलाशी ले रहे थे, तभी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के करीब एक दर्जन नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई। घने जंगल, पहाड़ी इलाका और अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली भागने में सफल रहे। मुठभेड़ वाली जगह की तलाशी के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान राजेश पुनेम के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एजेंसी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें