फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर सड़क हादसे की होगी जांच: पीड़ित परिवार को दी जाएगी हर संभव मदद, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव बोले

Mon, 12 May 2025 11:09 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। हादसे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सरकार ने कहा कि इस मामले की जांच होगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही पीड़ित परिवारों को मदद दी जाएगी। 

विज्ञापन


पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर में हुए सड़क हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। यह एक दुखद घटना है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घटना की जांच की जाएगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।
 

समारोह से लौट रहे थे लोग: एसएसपी लाल उमेद सिंह
वहीं दूसरी तरफ एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि चटौड़ गांव के कुछ लोग दूसरे गांव में एक समारोह में शामिल होने गए थे। वे अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इस घटना में कुल 13 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शुरुआती खबर के वक्त रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Raipur : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें