Chhattisgarh BJP protest today : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पिछले दिनों राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार रैली निकाली थी। इस दौरान आरक्षण मामले को लेकर राजभवन और बीजेपी के खिलाफ जमकर शक्ति प्रदर्शन कर विरोध जताई थी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पिछले दिनों राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार रैली निकाली थी। इस दौरान आरक्षण मामले को लेकर राजभवन और बीजेपी के खिलाफ जमकर शक्ति प्रदर्शन कर विरोध जताई थी। सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने राजभवन में आरक्षण की फाइल अटकने पर राज्यपाल समेत और छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन को कटघरे में खड़ा किया था। वहीं पिछले दिनों शाम को कांग्रेस ने भी राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से भी मुलाकात की थी। आज यानी बुधवार को बीजेपी भी राज्य सरकार के खिलाफ मुखर होती हुई दिख रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ बीजेपी के सांसद, विधायक , पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक घड़ी चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास धरना देंगे। भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मामले में बीजेपी के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के छल से प्रदेश के युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। वंचित वर्ग को उसका अधिकार नहीं मिल रहे हैं। आरक्षण के नाम पर कांग्रेस जनता से सिर्फ खिलवाड़ कर रही है। युवाओं का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है।
बीजेपी बोली- 10 बिंदुओं पर जवाब दें राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ बीजेपी का कहना है कि प्रदेश में शीघ्र से शीघ्र आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भाजपा धरना प्रदर्शन करेगी। आरक्षण का आधार क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग को लेकर राज्यपाल के मांगे गए 10 बिंदुओं पर जवाब राज्य सरकार को जल्द से जल्द देना चाहिए। जवाब के बाद प्रदेश में आरक्षण पर असमंजस की स्थिति को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए राज्यपाल से मांग की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। राजधानी में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।