फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Board Result 2023: सीजीबीएसई ने जारी किए परिणाम, राहुल यादव ने 10वीं और 12वीं में विधि भोसले ने किया टॉप

Wed, 10 May 2023 04:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

CGBSE Board Result 2023: प्रदेश में इस बार 12वीं परीक्षा में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 3,23,625 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 1,43,919 बालक और 1,79,706 बालिकाएं थी। इसमें कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 83.64 फीसदी और लड़कों का प्रतिशत 75.36 रहा। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.05 फीसदी रहा। 
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जारी किया परिणाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE Board Result 2023) के 10वीं और 12वीं के नतीजे बुधवार को जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड के सभागृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ऑफलाइन और ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया। इसमें कुल 75.05 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है। 79.16 फीसदी लड़कियों और 70.26 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। रायगढ़ की विधि भोंसले ने 12वीं में टॉप किया है। जबकि 10वीं में जशपुर के राहुल यादव ने को पहला स्थान मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी टॉपरों को बधाई देते हुए कहा कि, हेलीकॉप्टर तैयार है।

विज्ञापन

सरकारी स्कूलों का रहा दबदबा
प्रदेश में इस बार 12वीं परीक्षा में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 3,23,625 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 1,43,919 बालक और 1,79,706 बालिकाएं थी। इसमें कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 83.64 फीसदी और लड़कों का प्रतिशत 75.36 रहा। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.05 फीसदी रहा। बोर्ड की वेबसाइट http://cgbse.nic.in और http://results.cg.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार सरकारी स्कूल का दबदबा रहा है। 10वीं के टॉपरों में टॉप-5 में तीन स्वामी आत्मानंद स्कूल हैं। इसके अलावा 10वीं और 12वीं के टॉपरों में सबसे ज्यादा लड़कियां हैं। 

मुख्यमंत्री ने टॉपरों को दी बधाई, कहा- हेलीकॉप्टर तैयार है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले बालक और बालिकाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, हेलीकॉप्टर तैयार है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फिर हेलीकॉप्टर राइड कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि, जिन्हें आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों। आपके हिस्से की सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। खूब मेहनत करें-आगे बढ़ें।

साढ़े छह लाख से ज्यादा बच्चों ने दी थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की इस साल परीक्षा में साढ़े छह लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे। प्रदेशभर में इसके लिए 2418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 10वीं में 3,37,293 छात्रों ने परीक्षा दी है, वहीं बारहवीं में 3,27, 935 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा में पहली श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30%) है। दूसरी श्रेणी में संख्या 1,19,901 (36.32 %)  और तीसरी श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 %) है। वहीं 12वीं में पहली श्रेणी में 87,140 (26.96 %), द्वितीय श्रेणी में 1,45,965 (45.15%) और तीसरी श्रेणी में 25,377 (7.85 %) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं में 30 विद्यार्थी मेरिट सूची में हैं।









विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 48 विद्यार्थी मेरिट सूची में हैं।

















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें