Ebola Symptoms in CG: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वर्तमान में कुल तीन यात्री अफ्रीका से आये हैं। तीन यात्रियों में जांच के बाद इबोला वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। इसके बाद भी नो सिम्टोमैटिक, नो हिस्ट्री ऑफ कॉनटैक्ट होने के कारण तीनों यात्रियों को 21 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिनकी प्रतिदिन सुबह और शाम को टेलीफोन के माध्यम से स्वास्थ्य संबधित जानकारी ली जा रही है।
इबोला वायरस लक्षण
बुखार, उल्टी, पेट दर्द, जोड़ो में दर्द, अत्यधिक थकान, सिर दर्द अधिक वाटरी डायरिया के लक्षण पाये जाते हैं।
कैसे फैलता है
संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क से एवं बॉडी फ्लूइड से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता हैं।
जांच
इसके लिए जॉच के लिए मुख्य रूप से आरटीपीसीआर जॉच किया जाता हैं।
देश में इबोला का एक भी मामला नहीं
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में कहा कि फिलहाल भारत में इबोला का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। देश के सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह और सीमावर्ती क्षेत्रों पर स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। एनसीडीसी, आईसीएमआर और अन्य एजेंसियों को ट्रैकिंग, टेस्टिंग और सर्विलांस के लिए मुस्तैद रहने के लिये कहा गया है।
डब्ल्यूएचओ ने जारी किया अलर्ट
हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अफ्रीका के कांगो और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को ‘पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न' घोषित किया है। इस प्रकोप के बाद दुनियाभर के देशों ने निगरानी बढ़ा दी है। रायपुर एयरपोर्ट में भी इस वजह से स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच को अनिवार्य कर दिया गया है।
दुनिया के लिए क्यों चिंता बन रहा है इबोला?