फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Loksabha Election Phase 2: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान जारी, 1 बजे तक 53.09% वोटिंग, यहां देखें आंकड़ा

Fri, 26 Apr 2024 12:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

दूसरे चरण के चुनाव में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग चल रही है। दोपहर एक बजे तक कुल 53.09 प्रतिशत मतदान हो चुका है। प्रदेश में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन
मतदान को लेकर महिलाओं में उत्साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। राज्य के तीन लोकसभा सीटों पर कुल पांच जिलों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। दूसरे चरण के चुनाव में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग चल रही है। दोपहर एक बजे तक कुल 53.09 प्रतिशत मतदान हो चुका है। प्रदेश में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। लोगों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। वोटर्स लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजाकर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव में अब तक 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके साथ ही राजनांदगांव लोकसभा सीट पर 43.66 प्रतिशत, कांकेर में 61.90 प्रतिशत और महासमुंद में 49.23 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 

यहां देखें तीनों लोकसभा सीटों पर विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत- 

कांकेर लोकसभा सीट

  • अंतागढ़ में- 63.40%
  • केशकाल में- 64.56%
  • गुंडारदेही में- 56.12%
  • डौंडीलोहारा में-56.60%
  • भानुप्रतापपुर में- 64.10%
  • संजारी बालोद में- 54.97%
  • सिहावा में- 61.82 %

विज्ञापन

महासमुंद लोकसभा सीट

  • कुरूद में-50.86%
  • खल्लारी में- 51.50%
  • धमतरी में- 48.60%
  • बसना में- 53.74%
  • बिंद्रानवागढ़ में- 55.49%
  • राजिम में- 51.88%
  • सराईपाली में- 55.11%


राजनांदगांव लोकसभा सीट 

  • कवर्धा में- 46.32%
  • खुज्जी में- 41.10%
  • खैरागढ़ में- 54.83%
  • डोंगरगढ़ में- 45%
  • डोंगरगांव में- 46.80%
  • पंडरिया में- 45.78%
  • मोहला-मानपुर में- 63%

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें