दीपक ने कांग्रेस भवन तो अरुण ने BJP कार्यालय में किया ध्वाजरोहण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, ध्वज एवं वंदना एवं राज्यगीत का गायन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने ध्वजारोहण के बाद शुभकामना संदेश का वाचन किया।
दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने BJP प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तिरंगा फहराया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद रहे।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साहू ने मुख्यमंत्री जी का प्रदेश के नाम जनता के संदेश का वाचन किया।
संभागायुक्त डॉ अलंग ने किया कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण
भागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का अवसर है इस दिन हमारे देश स्वतंत्र हुआ था और देशवासियों ने खुली हवा में सांस ली थी। आज के दिन हम यह संकल्प लें कि हमारा जो कर्तव्य है उसका समर्पित भाव से निर्वहन करें। जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी अच्छा काम कर रहें है।