फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG chunav 2023: कांग्रेस बोली- सबसे सस्ता 474 रु में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, उज्जवला की बहनों को 107 में

Wed, 08 Nov 2023 11:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

election 2023:  एआईसीसी की राष्ट्रीय मीडिया कोऑडिनेटर राधिका खेरा ने पत्रकार वार्ता में बीजेपी और केंद्र की सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि देश हो या परदेस या समाज हो, वह तभी आगे बढ़ सकता है जब हम उसकी आधी आबादी की वृद्धि के लिए नीतियां और फैसले लेकर आए। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की “आधी आबादी” का ध्यान रखकर काम कर रही है। 
विज्ञापन
पीसी लेतीं एआईसीसी की राष्ट्रीय मीडिया कोऑडिनेटर राधिका खेरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईसीसी की राष्ट्रीय मीडिया कोऑडिनेटर राधिका खेरा ने पत्रकार वार्ता में बीजेपी और केंद्र की सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि देश हो या परदेस या समाज हो, वह तभी आगे बढ़ सकता है जब हम उसकी आधी आबादी की वृद्धि के लिए नीतियां और फैसले लेकर आए। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की “आधी आबादी” का ध्यान रखकर काम कर रही है। 

विज्ञापन




उन्होंने अपनी घोषणा पत्र में किए गए वादे को लेकर दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस यह गारंटी देती है कि चुनाव जीतने के बाद हम तुरन्त ही प्रदेश की महिलाओं के खाते में गैस सिलेंडर पर 500 रू. सब्सिडी सीधा ट्रांसफर करेंगे, जिससे प्रदेश की महिलाओं को घर चलाने में बेहत राहत मिलेगी। कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता पर यकीन रखती है इसलिए इन सिलेंडरों पर मिलने वाली 500 रू. की राशि सीधा महिलाओं के खाते में जाएगी। भाजपा गरीबी रेखा के नीचे वाली महिलाओं को 500 रू. में सिलेंडर देगी। कांग्रेस का वायदा हर वर्ग के लिये है।

विज्ञापन


राधिका खेरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने पिछले 5 सालों में महिलाओं के लिए कई कार्य किए हैं। प्रदेश में हजारो स्व-सहायता  समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट खाद से लेकर, दिये, अगरबत्ती, साबुन आदि बहुत सी चीज़ें बनाकर बेच रही है। पैसे कमा रही हैं। आज महिलाओं के लिये स्वास्थ्य की दृष्टि के लिये कांग्रेस सरकार में दाई दीदी क्लिनिक योजना के शुरूआत के अब इस योजना का फायदा महिलायें उठाई है। हमारी पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर महतारी न्याय योजना के बारे में चर्चा कर रही है। 9013141414 पर मिस्ड काल देकर आज से ही इस योजना में जुड़ सकते हैं।  कांग्रेस पार्टी यह विश्वास रखती है कि एक महिला घर चलाने से लेकर पूरा देश भी चला सकती है, और हमने यह होते भी देखा है। इसके विपरीत भाजपा हमेशा से ही महिला विरोधी रही है जिसके कारण देश को शर्मिन्दगी का एहसास कई बार करना पड़ा है।
विज्ञापन


खेरा ने कहा कि पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उदाहरण के तौर पर कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि ओलंपिक मेडल विजयता महिलाएं भाजपा के सांसद के विरुध हफ़्तों-हफ़्तों तक सड़को पर बैठ कर विरोध करने को मजबूर हो जाती हैं, लेकिन मोदी जी और उनकी सरकार के कान पर जूं भी नहीं रेंगती, न्याय मिलना तो दूर की बात है। मणिपुर पर आज भी मोदी जी चुप्पी बनाए रखे हैं। पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत, बबीता नत्थानी, निवेदिता चटर्जी, लक्ष्मी देवांगन, पूजा देवांगन, चंद्रवती साहू, साक्षी सिरमौर, प्रेरणा साहू उपस्थित थे।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें