फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: खिलौने के डिब्बे में छिपाकर हो रही थी नशीली गोलियों की सप्लाई, दो आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 06:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कलिंग नगर स्थित सीएसईबी मैदान के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में थे।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कलिंग नगर स्थित सीएसईबी मैदान के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन




पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग दोपहिया वाहन पर सवार होकर नशीले पदार्थ के साथ ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सिद्धू बाघ और रोहित कुमार के रूप में बताई।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 676 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपाम बरामद हुई। हैरानी की बात यह रही कि ये गोलियां खिलौने के बॉक्स में छिपाकर लाई जा रही थीं, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

इसके अलावा आरोपियों के पास से एक बटनदार चाकू, तीन मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.17 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ये नशीली गोलियां उड़ीसा से लाकर रायपुर में सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ी जोड़ने के लिए आगे की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

इस मामले में गुढ़ियारी थाने में नारकोटिक एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें