फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में फिर 'लिफ्ट संकट': भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत सात लोग 15 मिनट तक फंसे रहे

Tue, 19 May 2026 04:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के रजबंधा मैदान स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को लिफ्ट अचानक बंद हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत कुल सात लोग लिफ्ट के भीतर फंस गए।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी और सात अन्य लोग15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के रजबंधा मैदान स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को लिफ्ट अचानक बंद हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत कुल सात लोग लिफ्ट के भीतर फंस गए। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी लोग लिफ्ट के जरिए ऊपर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में लिफ्ट तकनीकी खराबी के चलते रुक गई। अंदर मौजूद लोगों ने अलार्म बजाने और मोबाइल फोन से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती कुछ मिनटों तक कोई तकनीकी सहायता नहीं पहुंच सकी।

बाद में कॉम्प्लेक्स के सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने प्रयास कर लिफ्ट का दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कॉम्प्लेक्स प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि इस इमारत में लिफ्ट खराब होने की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। कई बार बुजुर्ग और महिलाएं भी लिफ्ट में फंस चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने स्थायी समाधान नहीं किया। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही व्यावसायिक भवनों में सुरक्षा मानकों की नियमित जांच कराने की भी बात कही।

हाल के दिनों में रायपुर की कई कमर्शियल बिल्डिंग्स में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले करेंसी टॉवर में एसीएस ऋचा शर्मा भी कुछ मिनटों तक लिफ्ट में फंस गई थीं। उस मामले में जांच के दौरान तकनीकी खराबी और बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें