फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: तेलीबांधा मौली माता के पास हो भोले बाबा मंदिर का निर्माण, कलेक्टर को ज्ञापन देकर की मांग

Tue, 14 Feb 2023 12:19 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्राचीन मौली माता मंदिर के साथ ही भगवान शंकर के मंदिर का निर्माण करने की मांग की गई है। भाजपा पार्षद दल और स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा है। इसके साथ ही जल्द कार्य करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपता भाजपा पार्षद दल और स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राचीन मौली माता मंदिर के साथ ही भगवान शंकर के मंदिर का भी निर्माण किया जाए। भाजपा पार्षद दल और स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है। मौली माता मंदिर के पुननिर्माण की महापौर ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी। 
विज्ञापन


भाजपा दल में मनोज वर्मा समेत कई लोग कलेक्टर से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में मंदिर का निर्माण हो जिससे शहर की जनता को माता के मंदिर दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सनातनी जनता की इच्छा के अनुरूप प्राचीन मौली माता मंदिर के साथ ही भगवान शंकर के मंदिर का भी निर्माण किया जाए। भाजपा पार्षद दल ने आग्रह किया कि हमारे देवी देवताओं को राजनीतिक विषय न बनाते हुए विधिवत नियम प्रक्रिया के अनुरूप मंदिर निर्माण समय सीमा पर हो। 

इसदौरान कलेक्टर ने मंदिर आवंटन ट्रस्ट के नाम पर है या किसी और के नाम पर इसपर अनभिज्ञता जाहिर की। इसके साथ ही आश्वस्त किया कि मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करेंगे। इसदौरान मृत्युंजय दुबे, प्रमोद साहू, सीमा संतोष साहू, सरिता वर्मा, हरिश ठाकुर, प्रदीप वर्मा, अर्चना शुक्ला, संतोष साहू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें