फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biranpur Violence: बिरनपुर हत्याकांड में सीबीआई ने शुरू की जांच, 12 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Sat, 27 Apr 2024 03:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बेमेतरा

सार

Biranpur Violence: सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुए सांप्रदायिक दंगे मामले में नये सिरे से जांच शुरू कर दी है। मामले में सीबीआई ने 12 आरोपियों के खिलाफ नए सिरे से एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिरनपुर हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Biranpur Violence: सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुए सांप्रदायिक हिंसा मामले में नये सिरे से जांच शुरू कर दी है। मामले में सीबीआई ने 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं। एफआईआर के बाद सीबीआई की टीम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आयेगी। यहां से बेमेतरा जिले के बिरनपुर के लिए रवाना होगी। इस केस में बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुवनेश्वर साहू की सांप्रदायिक हिंसा में आठ अप्रैल को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसके तीन दिन बाद 11 अप्रैल को बिरनपुर गांव के ही पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी।

विज्ञापन


राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने 3 जनवरी 2024 कैबिनेट बैठक में इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का निर्णय लिया था। राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद केन्द्र सरकार ने जांच के लिए अधिसूचना जारी कर यह मामला अब सीबीआई के सुपूर्द कर दिया है। केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार होने से गंभीर प्रकृति के अपराधों की जांच-पड़ताल सीबीआई से कराने का रास्ता साफ हो गया है। इसके बाद सीबीआई में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिरनपुर गांव में कबाड़ी के उकसावे पर 8 अप्रैल 2023 को बच्चों की लड़ाई से उपजे विवाद में मस्जिद में छुपने की कोशिश करने वाले भुवनेश्वर साहू को आरोपियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


सीबीआई ने इन 12 आरोपियों पर दर्ज की एफआईआर

  1. नवाब खान पुत्र सैहतर खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  2. जलील खान पुत्र मकसुम खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  3. बसीर खान पुत्र बहाल खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  4. मुख्तार मो. रशीद पुत्र मो. निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  5. सफीक मोहम्मद. पीला पुत्र मो. निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  6. अब्दुल खान पुत्र अकबर खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  7. अकबर खान पुत्र रमजान खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  8. मो. जनाब पुत्र निज़ामुद्दीन खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  9. अयूब खान पुत्र सरदार खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  10. निज़ामुद्दीन पुत्र करमुद्दीन निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  11. रशीद खान पुत्र बहाल खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  12. कल्लू खान पुत्र जमाल खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला। बेमेतरा, छत्तीसगढ़


हर पहलू की पूरी तरह से जांच करेगी सीबीआई 
इस घटना की सीबीआई जांच को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि  घटना क्या हुई और इसकी क्या वजह है, इसकी जांच होगी। घटना कैसे आगे बढ़ी, इसकी भी जांच की जाएगी। प्रदेश में ऐसी घटनाएं दोबारा होनी नहीं चाहिए। सीबीआई इस मामले में हर पहलू की पूरी तरह से जांच करेगी। 


जानिए क्या था मामला 
बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 अप्रैल 2023 को बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इसमें गांव के युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया था, जिससे यह मामला और गरमा गया। बिरनपुर गांव में आगजनी की भी घटना हुई। इस घटना के ठीक तीन दिन बाद 11 अप्रैल को बिरनपुर गांव के ही दो और लोगों के शव कोरवाय खार में मिले थे। उसी समय बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठी थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को खारिज करते हुए पुलिस से जांच का आश्वासन दिया था। भुवनेश्वर साहू हत्या में पहले से ही 12 आरोपी जेल में हैं। 

विज्ञापन




भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू बन गए बीजेपी विधायक 
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मामला काफी गरमाया हुआ था। विभिन्न हिन्दू संगठनों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन भी किया था। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की केबिनेट ने बिरनपुर हत्याकांड की गंभीरता और जनभावना को देखते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया था। छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति के बाद केन्द्र सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सुपुर्द कर दिया है। वहीं दूसरी ओर वर्तमान में मृतक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू साजा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी बन गए हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने उन्हें तत्कालीनमंत्री और विधायक रविन्द्र चौबे के खिलाफ चुनाव में उतारा था। ईश्वर साहू ने रविन्द्र चौबे को करीब 5 हजार वोट से हराया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें