फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन तिहार में कल बड़ा आयोजन: पंचायतों में एक साथ ‘चावल महोत्सव’, रोजगार और आवास दिवस

Wed, 06 May 2026 06:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में 7 मई को विकास और जनसेवा से जुड़ा बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। सुशासन तिहार के तहत पूरे प्रदेश में एक साथ चावल महोत्सव, रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में 7 मई को विकास और जनसेवा से जुड़ा बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। सुशासन तिहार के तहत पूरे प्रदेश में एक साथ चावल महोत्सव, रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण योजनाओं को तेज गति देना और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
विज्ञापन


इस आयोजन का फोकस ग्रामीण हितग्राहियों पर रहेगा। खासतौर पर मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़ी लंबित शिकायतों और तकनीकी अड़चनों का समाधान मौके पर ही किया जाएगा। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

तीन बड़े फोकस एरिया
रोजगार दिवस के तहत मनरेगा कार्यों की समीक्षा कर नए रोजगार अवसरों की योजना बनाई जाएगी। आवास दिवस में लंबित आवासों को प्राथमिकता देते हुए अगले 90 दिनों में उन्हें पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 'मोर गांव- मोर पानी- मोर तरिया' अभियान के अंतर्गत 'नवा तरिया आय के जरिया' थीम पर काम किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन


टेक्नोलॉजी से पारदर्शिता
सरकार इस अभियान में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली लागू कर रही है, जिससे योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगी। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रशासन का मानना है कि यह पहल गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें