फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए आवेदन आमंत्रित,इस तारीख को प्रवेश परीक्षा

Tue, 19 May 2026 05:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यह परीक्षा 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इच्छुक छात्र-छात्राएं 20 जून 2026 तक संबंधित स्कूलों से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।

विभाग ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायपुर से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें