फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: किशोर न्याय बोर्ड में विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, 22 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 14 May 2026 11:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत किशोर न्याय बोर्ड में जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों के प्रारंभिक निर्धारण के लिए विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत किशोर न्याय बोर्ड में जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों के प्रारंभिक निर्धारण के लिए विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के बालकों द्वारा किए गए गंभीर अपराधों के मामलों में आवश्यक मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक मूल्यांकन के उद्देश्य से की जाएगी।
विज्ञापन


प्रारंभिक निर्धारण प्रक्रिया में संबंधित बालक की मानसिक एवं शारीरिक क्षमता, अपराध के परिणामों को समझने की योग्यता तथा अपराध की परिस्थितियों का परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए अनुभवी मनोवैज्ञानिक, मनोसामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी।

इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित 22 मई 2026 तक जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, बलरामपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9826278915 एवं 9770055820 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें