फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मुख्यमंत्री साय बोले- केंद्र सरकार के एमएसपी में बढ़ोतरी का फैसला किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम

Thu, 14 May 2026 11:57 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान सहित 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है, जिससे देशभर के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए काम कर रही है। धान के एमएसपी में हुई बढ़ोतरी किसानों के सम्मान और आत्मविश्वास को मजबूत करने वाली है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में देश में सबसे अधिक 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय के अनुसार किसान हितैषी नीतियों की वजह से प्रदेश में रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है और किसानों का भरोसा सरकार पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें