फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में बनेगा एक और नालंदा परिसर: UPSC, PSC और SSC की तैयारी कर रहे छात्रों के हित में सीएम का बड़ा फैसला

Tue, 26 Dec 2023 05:09 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Nalanda campus Raipur: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के छात्रों के हित में एक बड़ी घोषणा की है। राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर की तर्ज पर एक और नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय, नालंदा परिसर रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nalanda campus Raipur: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के छात्रों के हित में एक बड़ी घोषणा की है। राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर की तर्ज पर एक और नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने युवाओं की मांग पर यह घोषणा नालंदा परिसर में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान की। यह प्रदर्शनी भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर में नये नालंदा परिसर के निर्माण के साथ-साथ वर्तमान में संचालित नालंदा परिसर की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से पीएससी, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ओपी चौधरी जब रायपुर के कलेक्टर थे तब बना था नालंदा कैंपस
बता दें कि नालंदा परिसर में वर्तमान में ढाई हजार पाठकों के बैठने की सर्वसुविधा युक्त व्यवस्था है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यह लायब्रेरी मददगार साबित हो रही है। यह लायब्रेरी 24 घंटे संचालित हो रही है। यहां रोज 900 छात्र पढ़ने आते हैं।  मुख्यमंत्री ने लायब्रेरी में विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी एवं विधायक आरंग खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। बता दें कि मंत्री ओपी चौधरी जब रायपुर के कलेक्टर थे, तब उनकी पहल पर नालंदा परिसर का निर्माण कराया गया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें