फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को बड़ी सौगात, 8,631 विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 12.26 करोड़

Tue, 12 May 2026 12:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत 12.26 करोड़ रुपए की सहायता राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। इस राशि से प्रदेश के 8 हजार 631 विद्यार्थियों को लाभ मिला है।
 
विज्ञापन
वन मंत्री केदार कश्यप ने बटन दबाकर ऑनलाइन ट्रांसफर की सहायता राशि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने वनाश्रित और तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत 12.26 करोड़ रुपए की सहायता राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। इस राशि से प्रदेश के 8 हजार 631 विद्यार्थियों को लाभ मिला है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से यह राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वनाश्रित परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। 

छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत सबसे ज्यादा लाभ प्रतिभाशाली शिक्षा प्रोत्साहन योजना में मिला। इस योजना के अंतर्गत 6 हजार 133 विद्यार्थियों को करीब 11.39 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई। वहीं मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के तहत 1 हजार 639 विद्यार्थियों को 44.85 लाख रुपए दिए गए। इसके अलावा गैर-व्यावसायिक शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में 788 विद्यार्थियों को 35.72 लाख रुपए और व्यावसायिक शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में 71 विद्यार्थियों को 6.15 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें