फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: मैक्सिको से रायपुर मंगवाता था ड्रग्स, नशेड़ी बेटे के खिलाफ मां ने दर्ज कराई FIR

Mon, 29 May 2023 05:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में ड्रग्स का बड़ा मामला सामने आया है। मामले में आरोपी की मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक मैक्सिको  ड्रग्स मांगा कर उसका सेवन करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में ड्रग्स का बड़ा मामला सामने आया है। मामले में आरोपी की मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक मैक्सिको  ड्रग्स मांगा कर उसका सेवन करता था। 0.67 ग्राम ड्रग्स की कीमत 10 हजार रुपए बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


अवंति विहार तेलीबांधा रायपुर निवासी प्रार्थिया सीमा सच्चर ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया है कि बीते 14-15 पहले एक पार्सल रजिस्ट्रर्ड डाक आया था जिस पर मैक्सिको का टिकट चिपका था। यह पार्सल प्रार्थिया के लड़के यश सच्चर के नाम से आया था। उहोंने बताया कि पार्सल में नशीला पदार्थ जैसे महसूस हुआ। ऐसे ही 2 से 3 बार पार्सल आ चुका है। जिसे नहीं दिखाया गया।
 
प्रार्थिया का लड़का 26 साल यश सच्चर है जो नशे करने का आदि है। उसे एक महीने पहले शुद्धि नशा मुक्ति केन्द्र दलदल सिवनी पंडरी रायपुर में भर्ती कराया गया है। इसके बाद प्रार्थिया को पार्सल में नशीला पदार्थ मिलने पर तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज की और उस पार्सल को थाने में दे दी। पुलिस की टीम ने नशीला पदार्थ को जांच कराई। जांच से नशीली पदार्थ मैजिक मशरूम साइक्लोसिन ड्रग्स का पता चला।
विज्ञापन

 
शुद्धि नशा मुक्ति केन्द्र में चल रहा इलाज
जब्त  0.67 ग्राम ड्रग्स कीमत 10 रुपए आंकी की गई है। वहीं इस मामले में आरोपी यश सच्चर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में नारकोटिक्स एक्ट का रिपोर्ट दर्ज किया गया है आरोपी यश सच्चर का वर्तमान में शुद्धि नशा मुक्ति केन्द्र में इलाज चल रहा है। आरोपी के ठीक हो जाने से प्रकरण के संबंध में पूछताछ कर कर्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें