फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: शहीद दिवस पर आज रखा जाएगा 2 मिनट का मौन; राज्य सरकार ने जारी किया परिपत्र

Mon, 29 Jan 2024 11:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Martyr Day in Chhattisgarh: देश स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इस दिन महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस भी है।
विज्ञापन
महानदी भवन, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 Martyr Day in Chhattisgarh: देश स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इस दिन महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस भी है। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों, सभी जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया गया है। 

विज्ञापन


परिपत्र में कहा गया है कि 30 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। अन्य काम और  गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए। जहां कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने और खत्म होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जानी चाहिए। 

इस आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को जिला प्रशासन की ओर अनुदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने के लिए भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका और राष्ट्रीय एकता से संबंधित विषय पर हाइब्रिड या ऑनलाइन मोड में भाषण और वार्ताएं आयोजित किए जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें