राजधानी रायपुर में मामूली बात को लेकर एक ही परिवार के छोटे और मंझला भाई के बीच झगडा हो गया। गुस्साए मंझला भाई लकड़ी के पाटिया से उसके सिर पर वार कर दिया। जैसे-तैसे उसके बड़े भाई ने झगडा शांत कराया और घायक युवक के घरेलू उपचार कर रात को सुला दिया। वहीं सुबह उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी मनोज क्षीरसागर ने कोटा थाना रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि 23 अप्रैल को सुबह सवा सात बजे उसके छोटे भाई नीरज क्षीरसागर को उसका मझला भाई अजय क्षीरसागर ने रात करीब 10 बजे घरेलू बात को लेकर लड़ाई-झगडा कर हत्या करने की नियत से लकड़ी का टुकडा (पटिया) से मारपीट कर सिर में चोट पहुचाया है। जिसे प्रार्थी ने उसके छोटे भाई का घरेलू इलाज किया।
इसके बाद नीरज को कमरे में सुला दिया। सुबह चेक करने पर उसके छोटे भाई नीरज क्षीरसागर की मृत्यु हो गई थी। सूचना पर हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचने से आरोपी अजय क्षीरसागर पुलिस को देखकर भाग रहा था, जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया। मृतक नीरज क्षीरसागर के शव को मर्ग जांच पंचनामा कार्रवाई में लेकर कर एम्स अस्पताल रायपुर भेजा गया।
आरोपी अजय क्षीरसागर (45 साल) निवासी कोटेश्वर शिव मंदिर के पास कोटा के खिलाफ थाना सरस्वती नगर रायपुर मे अपराध क्रमांक 113/24 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अग्रिम जांच विवेचना कार्रवाई की जा रही है। उक्त प्रकरण में सरस्वती नगर थाना के निरीक्षक लखन लाल पटेल, उप निरीक्षक लोकेश्वर प्रसाद सदावर्ती,सहायक उप निरीक्षक नरसिंह साहू ,सहायक उप निरीक्षक द्वित कुमार साहू आरक्षक 1488 नंदकिशोर सिन्हा आरक्षक 1233 बलिराम निर्मलकर आरक्षक 1476 ज्ञानचंद साहू आरक्षक 273 मुनि लाल चक्रधारी आरक्षक 148 टिकेश्वर वर्मा महत्वपूर्ण भूमिका रही।