फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर के तीन स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बनेंगे AI Club: जिला प्रशासन और आईजेब्रा.एआई के बीच हुआ एमओयू

Fri, 15 Sep 2023 05:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के तीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंगलिश मीडियम स्कूलों में एआई क्लब बनाया जाएगा। इसके लिए  कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की उपस्थिति में आज जिला प्रशासन और आईजेब्रा.एआई के बीच एमओयू हुआ है।
विज्ञापन
एआई क्लब के लिए जिला प्रशासन और आईजेब्रा.एआई के बीच एमओयू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के अंतर्गत स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार हो रहे हैं। रायपुर के तीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंगलिश मीडियम स्कूलों में एआई क्लब बनाया जाएगा। इसके लिए  कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की उपस्थिति में आज जिला प्रशासन और आईजेब्रा.एआई के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत जिले के तीन स्वामी आत्मानंद स्कूलों में डेटा-एआई क्लब का गठन किया जाएगा। यह आईजेब्रा.एआई अमेरिका की कंपनी है, जो एआई के क्षेत्र में काम कर रही है। इसका उद्देश्य है कि युवाओं को एआई के प्रति शिक्षित करना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर अगले शिक्षा सत्र से स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी  अत्याधुनिक तकनीकी की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की है। जिला प्रशासन ने इस विषय पर कदम उठाया है। इस एमओयू में जिला प्रशासन की तरफ से जिला पंचायत के सीईओ अविनाश मिश्रा और कंपनी के निर्देशक चिरंजीवी मंडाला ने हस्ताक्षर किया। 

इस स्कूलों में बनेगा एआई कल्ब
इस एमओयू के तहत स्वामी आत्मानंद आरडी तिवारी आमापारा, स्वामी आत्मानंद बीपी पुजारी राजातालाब और स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक फाफाडीह में एआई क्लब का गठन होगा। इससे इन स्कूलों के विद्यार्थियों में एआई के प्रति समझ विकसित होगी। विद्यार्थी विज्ञान के इस नवीनतम तकनीक से परिचित होंगे।  उसका उपयोग प्रोजेक्ट और अन्य कार्यों में कर सकेंगे। इससे छत्तीसगढ़ के बच्चों में विज्ञान के प्रति अधिक रूचि पैदा होगी। इसके साथ ही वे देश ही नहीं बल्कि विश्व में अन्य युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर सकेंगे।
विज्ञापन


एआई क्लब से मिलेगा लाभ
इस क्लब में विद्यार्थियों को संबंधित संस्था के प्रशिक्षकों के की ओर से एआई क्लब में पढ़ाया जाएगा और वर्कशॉप होगा। प्रोजेक्ट-मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय और जिला मिशन समन्वयक केएस पटले उपस्थित थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें