फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur South bypoll Result 2024: किसके सिर सजेगा ताज, कौन बनेगा रायपुर दक्षिण का विधायक, फैसला आज

Sat, 23 Nov 2024 08:58 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur South bypoll Result 2024:  छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है, जो शाम तक स्पष्ट हो जायेगा।है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur South bypoll Result 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है, जो शाम तक स्पष्ट हो जायेगा। यहां पर सीधा मुकाबला कांग्रेस-बीजेपी के बीच रहा। युवा नेता आकाश शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वहीं रायपुर से सांसद रह चुके सुनील सोनी बीजेपी के प्रत्याशी हैं। रायपुर दक्षिण बीजेपी का अभेद किला रहा है। क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से आठ बार के विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में बृजमोहन अग्रवाल रायपुर के सांसद हैं।

विज्ञापन


जानें सुनील सोनी का सियासी सफर

  • पहली बार रायपुर जिले की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुनील सोनी चुनावी ताल ठोक रहे हैं। वो ओबीसी वर्ग से आते हैं। सोनी साल 2019 से 2024 (लोकसभा चुनाव होने तक) रायपुर के सांसद रह चुके हैं। सोनी आरएसएस पृष्ठभूमि से आते हैं, इसलिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी उनकी पकड़ मानी जाती है। उनका जन्म 28 नवंबर 1961 में हुआ था। उनके पिता भी संघ से जुडे़ थे। 
  • एबीवीपी नेता के रूप में की राजनीति की शुरूआत।
  • वो दुर्गा कॉलेज रायपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे।
  • इसके बाद पहली बार रायपुर से पार्षद बने।
  • साल 2003 से 2010 तक दो बार रायपुर के मेयर रहे।
  • रायपुर विकास प्राधिकरण यानी आरडीए के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 
  • साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद बने।
  • अब विधायकी के लिए मिला टिकट।  


कौन हैं आकाश शर्मा ?
आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वो सात साल तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने  विधानसभा चुनाव 2023 में भी अपनी दावेदारी पेश की थी। साल 2018 और साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में टिकट मांगी थी। उस दौरान आकाश शर्मा को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इस बार कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने 35 साल के युवा पर दांव लगाकर लड़ाई को रोचक कर दिया है। प्रत्याशी आकाश शर्मा ने छात्र जीवन में अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की। साल 2014 से 2020 तक आकाश शर्मा एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2018 में वह एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बने। इसके बाद वर्तमान में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें