रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी जीत हासिल कर लिया है। सुनील सोनी ने 46 हजार 167 वोटों से जीत हासिल किए हैं। वोटों की गिनती खत्म हो गई है। सभी राउंड की मतगणना में सुनील सोनी आगे रहे।
विज्ञापन
बताते चलें कि पहले राउंड से ही सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे थे। नतीजे सामने आने के बाद टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही थी। सभी राउंड में भाजपा प्रत्याशी सोनी आगे रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा एक भी राउंड लीड नहीं कर पाए।